• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

किम कर्दाशियां ने कान्ये वेस्ट से सीखा निजी जिंदगी को महत्व देना

लॉस एंजेलिस। रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां का कहना है कि रैपर कान्ये वेस्ट से शादी के बाद वे निजी जिंदगी को और ज्यादा महत्व देने लगी हैं। ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द एलेक बाल्डविन शो’ के दौरान किम ने स्वीकार किया कि कान्ये से मिलने से पहले उनका पूरा जीवन ग्लैमर की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमता था। उन्होंने कहा, ‘‘शो की शूटिंग के बाद हम मेकअप करते। तब यह बिल्कुल वैसा होता कि मैं ऐसा सोचती कि हॉलीवुड का सबसे शानदार रेस्तरां कौन सा है? मैं कहां जा सकती हूं? मुझे कहां देखा जा सकता है? वहा कौन है? वे क्या कर रहे हैं? वहां कौन है?’’
लेकिन जब उनकी मुलाकात ‘हर्टलैस’ के रैपर से हुई तो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियां’ की स्टार ने कहा कि उनकी प्राथमिकताएं बदल गई और वेस्ट ने उन्हें निजी जिंदगी को महत्व देना सिखाया जैसे वह अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I have become private person after marrying Kanye: Kim
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kim kardashian kanye west, private person, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved