लॉस एंजेलिस। 'स्कारफेस' के एक्टर 83 वर्षीय अल पैचीनो जल्द ही पिता बनने जा रहे है। उनकी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह आठ महीने की गर्भवती हैं। वह 29 साल की नूर अल्फल्लाह को अप्रैल 2022 से डेट कर रहे हैं। उनके रोमांस के बारे में खुलासा तब हुआ, जब वह कैलिफोर्निया में फेलिक्स रेस्तरां से एक साथ निकलते दिखाई दिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले, अल्फल्लाह फेमस सिंगर मिक जैगर को डेट कर चुकी हैं, उनका 2018 मेंब्रेकअप हो गया था। वहीं पेचीनो का एक्स गर्लफ्रेंड मीतल दोहान के साथ 2020 में ब्रेकअप हुआ था।
'इ न्यूज' के मुताबिक, पेचीनो एक्स गर्लफ्रेंड जेन टैरंट के साथ 33 वर्षीय बेटी जूली मैरी के पिता भी हैं। इसके अलावा, वह एक और एक्स गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी'एंजेलो के साथ 22 वर्षीय जुड़वां एंटोन और ओलिविया के पिता भी हैं।(आईएएनएस)
'मार्वल्स वेस्टलैंडर्स : हॉकआई' में अभिनेता जयदीप अहलवत ने दी आवाज
वीडियो गेम में दुनिया को बदलने की ताकत : इदरीस एल्बा
'बार्बी' के सीक्वल में एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी की वापसी की उम्मीद बेहद कम
Daily Horoscope