• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

66वें ग्रैमी अवॉर्ड में जाकिर हुसैन और शंकर महादेवन हुए सम्मानित, मिल रही बधाइयां

Zakir Hussain and Shankar Mahadevan honored at 66th Grammy Awards, congratulations are being received - Bollywood News in Hindi

लॉस एंजिलिस। लॉस एंजिलिस में 66वें ग्रैमी अवार्ड्स में भारतीय संगीतकारों का दबदबा देखने को मिला। जाकिर हुसैन को 'पश्तो' के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का अवॉर्ड मिला। शंकर महादेवन को 'दिस मोमेंट' के लिए ग्रैमी में बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का अवॉर्ड मिला। एक्स पोस्ट पर ग्रैमीज ने लिखा: "दिस मोमेंट' के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम के विजेता को बधाई।"
एक्स पर एक पोस्ट में, भारतीय म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने कहा कि यह ग्रैमीज में भारत के लिए अनोखा साल है।
उन्होंने लिखा: ''उस्ताद जाखिर हुसैन ने एक रात में 3 ग्रैमी जीतकर इतिहास रच दिया!!! राकेश चौरसिया ने 2 अवॉर्ड जीते!! .. और मैं इसका गवाह बनकर धन्य हूं।''
केज ने कहा, ''शक्ति ने ग्रैमी जीता! इस एल्बम के जरिए 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते!! शानदार... भारत हर दिशा में चमक रहा है। शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, उस्ताद जाखिर हुसैन ने अवॉर्ड जीते। उस्ताद जाखिर हुसैन ने बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता।"
इन कलाकारों को ग्रैमी अवार्ड्स में सुजाना बाका, बोकांटे, बर्ना बॉय और डेविडो जैसे अन्य लोगों के साथ नॉमिनेट किया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Zakir Hussain and Shankar Mahadevan honored at 66th Grammy Awards, congratulations are being received
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 66th grammy awards, zakir hussain, shankar mahadevan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved