• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हम केवल मनोरंजक बनकर नहीं रह सकते हैं : अर्जुन कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का भाग बनकर उन्हें गर्व है। 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' को राज कुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है। यह एक जासूसी थ्रीलर फिल्म है जो भारत के अज्ञात व अनजान बहादुरों के बारे में है।

फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, "ट्रेलर पर लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी रही। मुझे लगता है कि फिल्म के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह आज के समय के लिए बेहद प्रासंगिक है। फिल्म की कहानी नए भारत के उन लोगों की है जो सवाल उठाते हैं और उसके जवाबों को ढूंढ़ने का प्रयास करते हैं।"

फिल्म की प्रासंगिकता के बारे में अर्जुन ने कहा, "आतंकवाद अब एक विश्वव्यापी घटना बन गया है और यह भारत और एशिया से आगे बढ़ गया है। यह कुछ ऐसा है जिसका प्रसार दुर्भाग्यवश बहुत जल्द हो रहा है और यह फिल्म उन लोगों की कहानी है जो देश की रक्षा करने की खातिर हर सुबह जागते हैं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We can not just be entertaining: Arjun Kapoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arjun kapoor, india most wanted, raj kumar gupta, only entertaining, bollywood news, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved