• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विजय वर्मा को गुलजार साहब से मिला ऑटोग्राफ, एक्टर ने दर्शकों से शेयर की खुशी

Vijay Varma Receives Gulzar Sahab Autograph, Shares His Joy With Audience - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'गुस्ताख इश्क' को मिल रही प्रशंसा से गदगद और उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने खास तोहफे के बारे में फैंस को जानकारी दी। हालिया रिलीज फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शक और क्रिटिक्स पसंद कर रहे हैं। इसी खुशी के बीच विजय को एक बड़ा सरप्राइज मिला, जब उन्हें मशहूर शायर, गीतकार और फिल्मकार गुलजार साहब से खास ऑटोग्राफ और प्रेरणादायक शब्द मिले। इस खूबसूरत पल को विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया।
उन्होंने गुलजार साहब के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और एक कैप्शन भी लिखा। विजय ने लिखा, “मुझे गुलजार साहब से ये खूबसूरत ऑटोग्राफ और हिम्मत बढ़ाने वाले शब्द मिले और मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे स्वीकार करूं, विश्वास नहीं हो रहा। यह अजीब है... मुझे इसे आपके साथ शेयर करने में भी कई दिन लग गए, सोशल मीडिया पर तो दूर की बात है।”
विजय ने पोस्ट में आगे बताया कि वह गुलजार साहब से मिले खास तोहफे को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए आगे लिखा, “जिंदगी अच्छी लगती है... जिंदगी गुलजार है।”
इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए आगे लिखा, “आप सभी नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखिए 'गुस्ताख इश्क'।"
फिल्म 'गुस्ताख इश्क' के बारे में बात करें तो विभु पुरी के निर्देशन में बनी फिल्म में विजय वर्मा के साथ एक्ट्रेस फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं। 28 नवंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये ही कमाई कर चुकी है।
पुरानी दिल्ली और नब्बे के दौर पर बनी फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के साथ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता मनीष मल्होत्रा हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Varma Receives Gulzar Sahab Autograph, Shares His Joy With Audience
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay varma, gulzar sahab autograph, gulzar sahab, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved