• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लियो को पैन इंडिया नहीं करना चाहते थे विजय, मूल कहानी में हुआ बदलाव

Vijay did not want Leo to pan India, original story changed - Bollywood News in Hindi

तमिल सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक थलपति विजय अपनी आगामी फिल्म लियो को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। लेखक निर्देशक लोकेश कनगराज के लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) का हिस्सा होने के कारण लियो ने प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा पैदा की है। इस वर्ष सिनेमाघरों में पहुँचने वाली थलपति विजय की इस फिल्म को कई भाषाओं में प्रदर्शित किया जा रहा है, जो इसे अखिल भारतीय फिल्म बनाती है। लियो के निर्माता ललित कुमार ने अब खुलासा किया है कि थलपति विजय लियो को पैन इंडिया नहीं बनाना चाहते थे। इसके स्थान पर उन्होंने निर्माताओं से कहा था कि सिर्फ तमिल दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म को बनाया जाए, क्योंकि वह तमिल दर्शकों को संतुष्ट करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। हालांकि, निर्माता ललित और जगदीश के समझाने के बाद स्टार ने अपना विचार बदल दिया। फिल्म को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए मूल कहानी में कुछ बदलाव भी किए गए थे। लियो लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है। थलपति विजय और लोकेश कनगराज इससे पहले मास्टर में काम कर चुके थे। मास्टर कोविड के दौर में सीमित सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को भी पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित किया गया था, लेकिन तब उत्तर भारत में गिनती के सिनेमाघर खुले हुए थे, इसके बावजूद फिल्म ने दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफलता प्राप्त की थी। अब, लियो के जरिये कनगराज और विजय एक साथ आ रहे हैं।
इससे पहले, गौतम मेनन ने खुलासा किया कि वह फिल्म का हिस्सा थे। हाल ही में, फिल्म निर्माता मैसस्किन ने कहा कि विजय के साथ एक गहन लड़ाई के दृश्य की शूटिंग के बाद उनके मुंह से खून बहने लगा था। उन्होंने लोकेश की प्रशंसा भी की कि उन्होंने अभिनेताओं को यह नहीं बताने की कोशिश की कि अभिनय कैसे करना है। कलाकारों में प्रिया आनंद, त्रिशा, अर्जुन सरजा और संजय दत्त शामिल हैं। केजीएफ चैप्टर 2 के संजय दत्त ने लियो के जरिये अपना तमिल फिल्म करियर शुरू किया है, जिसमें वे खलनायक के तौर पर नजर आएंगे। लियो इस वर्ष 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay did not want Leo to pan India, original story changed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay did not want leo to pan india, original story changed, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved