• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वरुण धवन : पिता ने लॉन्च करने से किया इनकार, अपने दम पर बनाई अलग पहचान

Varun Dhawan: Father Refused to Launch Him; Forged His Own Distinct Identity - Bollywood News in Hindi

मुंबई। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जिन्हें परिवार से फिल्मी माहौल तो मिला, लेकिन पहचान उन्हें मेहनत और संघर्ष से बनानी पड़ी। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे होने के बावजूद उनके लिए फिल्मों में जगह बनाना बिल्कुल आसान नहीं था। कहा जाता है कि डेविड धवन चाहते थे कि उनका बेटा अपने दम पर आगे बढ़े और खुद मेहनत करके पहचान बनाए। यही वजह थी कि उन्होंने वरुण को अपने बैनर से लॉन्च नहीं किया। आज वरुण धवन उन कलाकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने मेहनत, लगन और लगातार काम के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई। 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मे वरुण धवन फिल्मी माहौल में बड़े हुए। उनके पिता डेविड धवन हिंदी सिनेमा के बड़े निर्देशकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। उनके बड़े भाई रोहित धवन भी निर्देशक हैं। घर में हमेशा बड़े कलाकारों का आना-जाना लगा रहता था। ऐसे माहौल में बड़े होने के कारण वरुण का झुकाव भी फिल्मों की तरफ हो गया। उनके पिता चाहते थे कि वह पहले पढ़ाई पूरी करें। वरुण ने मुंबई में पढ़ाई करने के बाद इंग्लैंड की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की।
पढ़ाई खत्म करने के बाद वरुण भारत लौट आए। उस समय हर किसी को लगता था कि डेविड धवन अपने बेटे को बड़े लेवल पर लॉन्च करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डेविड धवन ने साफ कहा कि वरुण को खुद मेहनत करनी होगी। यही वजह रही कि वरुण ने फिल्मों में सीधे अभिनेता बनने के बजाय शुरुआत सहायक निर्देशक के तौर पर की। उन्होंने 'माई नेम इज खान' में करण जौहर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म बनाने की बारीकियां सीखीं और कैमरे के पीछे का काम समझा।
इसके बाद, साल 2012 में करण जौहर ने वरुण को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लॉन्च किया। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​भी नजर आए। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और वरुण रातोंरात युवाओं के पसंदीदा स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'जुड़वा 2', 'अक्टूबर' और 'सुई धागा' जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि गंभीर भूमिकाओं में भी अपनी अभिनय क्षमता साबित की।
वरुण धवन ने अपने करियर में लगातार कई हिट फिल्में दीं। एक समय ऐसा आया जब उनकी लगातार 11 फिल्में सफल रहीं। इस उपलब्धि ने उन्हें बॉलीवुड के बड़े सितारों की कतार में खड़ा कर दिया। उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स में नामांकन भी मिले।
उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही। वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी की। दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे और फिर साल 2021 में शादी के बंधन में बंध गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Varun Dhawan: Father Refused to Launch Him; Forged His Own Distinct Identity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: varun dhawan, david dhawan, bollywood actor, student of the year, my name is khan, humpty sharma ki dulhania, badlapur, abcd 2, judwaa 2, october, sui dhaaga, natasha dalal, bollywood success story, indian cinema, film industry struggle, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved