• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

TJMM: सोमवार को कारोबार में आई बड़ी गिरावट, गुरुवार तक 90 करोड़

रणबीर कपूर की एक और फिल्म सौ करोड़ी क्लब में शामिल होने की तैयारी में है। गत 8 मार्च को प्रदर्शित हुई उनकी श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने प्रदर्शन के 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी गति से कमाई करते हुए स्वयं को 70 करोड़ के पार पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली थी। फिल्म के कारोबार में 6ठे दिन जबरदस्त गिरावट आई। हालांकि यह गिरावट आना तय था, क्योंकि सोमवार से गुरुवार पूरी तरह से वर्किंग डे रहता है जिसके चलते दर्शक सिनेमाघरों की ओर रुख कम करते हैं। सोमवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.05 करोड़ की कमाई करते हुए स्वयं को 76.29 करोड़ तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली है। पहला दिन, बुधवार—15.73 करोड़ रुपये दूसरा दिन, गुरूवार—10.34 करोड़ रुपये
तीसरा दिन, शुक्रवार—10.52 करोड़ रुपये
चौथा दिन, शनिवार—16.47 करोड़ रुपये
पांचवा दिन, रविवार—17.08 करोड़ रुपये
छठा दिन, सोमवार—6.05 करोड़ रुपये
कुल कमाई = 76.29 करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर जिस गति से तू झूठी मैं मक्कार प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म आने वाले गुरुवार तक स्वयं को 90 करोड़ के आसपास पहुँचाने में सफल हो जाएगी। साथ ही यह आगामी सप्ताह स्वयं को 100 करोड़ के क्लब में शामिल करवाने में सफल होगी। यदि ऐसा होता है तो यह रणबीर कपूर लगातार दूसरी ऐसी फिल्म होगी जो 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। इससे पहले उन्होंने गत वर्ष ब्रह्मास्त्र दी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।
रणबीर कपूर अब अगस्त माह में दर्शकों के सामने एनिमल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह दे चुके निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कर रह हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगे। ये फिल्म इन दिनों शूटिंग स्टेज पर है। इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र 2 भी चर्चा में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-TJMM: Big drop in business on Monday, 90 crore till Thursday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tjmm big drop in business on monday, 90 crore till thursday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved