• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को मिल रही एडवांस बुकिंग में सफलता

teri baaton mein aisa uljha jiya 1st day advance booking - Bollywood News in Hindi

शाहिद कपूर और कृति सेनन पिछले काफी वक्त से अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर लगातार चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। अब इस फिल्म की रिलीज में महज 2 ही दिन बाकी हैं। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर रिलीज के साथ ही काफी पसंद किया गया था। ये एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज का दर्शक काफी इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शाहिद और कृति की फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म की टिकट लगातार बुक की जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। इसी बीच पहले दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के अब तक 22 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। रिलीज से पहले ही ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने 45.55 लाख का कारोबार कर लिया है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज में थोड़ा वक्त बाकी है, इसलिए माना जा रहा है कि शाहिद और कृति की फिल्म की ओपनिंग धमाकेदार हो सकती है।
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कहानी की बात करें तो ये एक कंप्यूटर इंजीनियर आर्यन की कहानी है। जिसका किरदार फिल्म में शाहिद कपूर निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहिद का दिल एक रोबोट पर आ जाता है। जिसका नाम सिफ्रा होता है। इस किरदार को कृति सेनन ने निभाया है। सिफ्रा बैटरी से चलने वाली एक रोबोट है। अब इंसान और रोबोट की कहानी कितनी सक्सेसफुल होती है, ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-teri baaton mein aisa uljha jiya 1st day advance booking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: teri baaton mein aisa uljha jiya 1st day advance booking, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved