• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी

Shehnaaz Gets Rohit Sharma to Say Her Iconic Dialogue: Sada Kutta Kutta, Twada Kutta Tommy - Bollywood News in Hindi

मुंबई । रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से अभिनेत्री शहनाज गिल का 'त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता' डायलॉग काफी फेमस हुआ था। अब उन्होंने रोहित शर्मा के पॉपुलर शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' में अपने इस आइकॉनिक डायलॉग को फिर से दोहराया। चैनल की ओर से शेयर किए गए प्रोमो में शहनाज, रोहित से उनका ही डायलॉग बुलवाती नजर आ रही हैं। शहनाज ने रोहित से कहा कि वह उनके पीछे-पीछे डायलॉग दोहराएं। रोहित तुरंत मान गए। शहनाज ने डायलॉग शुरू किया, "क्या करूं मैं मर जाऊं? मेरी कोई फीलिंग नहीं है?साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी।" शहनाज के साथ-साथ रोहित भी इस डायलॉग को मजेदार अंदाज में दोहराते हैं, जिसके बाद शो का माहौल और भी मजेदार हो गया। वहां मौजूद सभी हंसने लगते हैं। शो में शहनाज गिल के साथ सिंगर मीका सिंह और कॉमेडी जोड़ी चिंकी-मिंकी ने भी शिरकत की थी।
बता दें कि शहनाज गिल का यह डायलॉग तब वायरल हुआ था, जब वह 'बिग बॉस-13' घर में कंटेस्टेंट के तौर पर गई थीं। शो में अपने कुछ को-कंटेस्टेंट के साथ हुई बुरी लड़ाई के दौरान उन्होंने यह डायलॉग गुस्से, प्यार और भावुक होकर रोते हुए कहा था।
संगीतकार यशराज मुखाते ने इस डायलॉग पर एक मजेदार रैप गाना बनाया था, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल होकर मीम बन गया था, जिस पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक ने अपने अंदाज में रीक्रिएट किया था।।
पंजाबी कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने बाद में बताया था कि यह लाइन मूल रूप से उनकी 2013 में आई पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा' का एक संवाद था, जिसे शहनाज ने बिग बॉस में इस्तेमाल किया था।
दरअसल, शहनाज गिल को असली पहचान 'बिग बॉस 13' से मिली थी। शो में उनकी हंसमुख अदाएं, एनर्जी, पंजाबी अंदाज और बिंदास पर्सनालिटी ने उन्हें फैंस की फेवरेट बना दिया था। रियलिटी शो में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी बॉन्डिंग भी खूब चर्चा में रही थी। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था।
–आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shehnaaz Gets Rohit Sharma to Say Her Iconic Dialogue: Sada Kutta Kutta, Twada Kutta Tommy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sada kutta kutta, twada kutta tommy, iconic dialogue, actress shehnaaz gill, shehnaaz gill, bigg boss 13, bigg boss, rohit sharma, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved