• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेरा फेरी 3 में संजय दत्त करेंगे विलेन का रोल, अक्षय और सुनील से होगा टकराव

Sanjay Dutt will play the villain in Hera Pheri 3, Akshay and Sunil will clash - Bollywood News in Hindi

फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म हेरा फेरी-3 इन दिनों सिने गलियारों में सर्वाधिक चर्चा का विषय बनी हुई है। अक्षय कुमार की ना-नुकूर के चलते यह फिल्म पहले से ही चर्चाओं में थी और अब इस चर्चा फिल्म के निर्देशक और खलनायक को लेकर हो रही है। निर्देशन फरहाद सामजी को फिल्म से बाहर करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने कैंपन शुरू कर दिया है वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की लगातार असफलताओं को देखते हुए फिरोज नाडियाडवाला ने संजय दत्त को फिल्म में खलनायक के रूप में शामिल करके फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने का कदम उठा लिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म हेरा फेरी 3 में विलेन का रोल निभाने के लिए संजय दत को चुना गया है। इस फिल्म में संजय दत्त का रोल काफी दिलचस्प होगा जो लोगों पागल करने वाला होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म हेरा फेरी 3 में संजय दत्त का रोल अंधे व्यक्ति का और काफी अजीब होगा। संजय दत्त ने इस फिल्म को करने के लिए हां कर दी है और वह विलेन का किरदार निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करर रहे हैं। जब से यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है तब से यूजर्स ने हेरा फेरी-3 से फरहाद सामजी को बाहर करने की मुहिम छेड़ दी है। समाचारों में यह भी बताया गया है कि फिल्म हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार कैसे लौटे हैं, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। पूर्व में यह कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार अनीस बज्मी के विचारों से सन्तुष्ट नहीं थे, वे इसकी पटकथा में कुछ बदलाव चाहते थे, जिनके लिए अनीस बज्मी तैयार नहीं थे। शायद इसी कारण से अनीस बज्मी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनके स्थान पर फरहाद सामजी को लिया गया। साथ ही इस बात के समाचार भी हैं कि हेरा फेरी 3 में अक्षय द्वारा सुझाए गए बदलावों को मान लिया गया है। इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि अक्षय कुमार को वापस लाने में फिरोज नाडियाडवाला और सुनील शेट्टी का योगदान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sanjay Dutt will play the villain in Hera Pheri 3, Akshay and Sunil will clash
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjay dutt will play the villain in hera pheri 3, akshay and sunil will clash, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved