सलमान खान की सौतेली माँ के रूप में ख्यात बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल हेलेन आज अपना 83वाँ जन्मदिन मना रही हैं। पिछले दो दशक से सिनेमा से दूर रह रही हेलेन ने सलमान खान के साथ भी कुछ फिल्मों में काम किया है। 21 नवम्बर 1938 को पैदा हुई हेलेन का पूरा नाम हेलेन अना रिर्चड्सन खान है। सत्तर साल के अभिनय करियर में उन्होंने लगभग 700 फिल्मों में बतौर चरित्र अभिनेत्री, आइटम गर्ल काम किया है। एक वक्त था जब हर प्रदर्शित होने वाली हिन्दी फिल्म में हेलेन नजर आती थीं। हेलेन के पिता एंग्लो-इंडियन थे और उनकी मां बर्मी थीं। द्वितीय विश्व युद्ध में उनके पिता की मृत्यु हो गई। उनके पिता की मृत्यु के बाद, उनका परिवार 1943 में भारत आ गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
1951 में हेलेन को शबिस्तान में एक कोरस डांसर के रूप में पेश किया गया था। कई फिल्मों में कोरस गर्ल बनने के बाद, हेलन को अली लैला (1953) और हुर-ए-अरब (1955) में एकल नर्तकी के रूप में काम करने का अवसर मिला। अशोक कुमार मधुबाला की हावड़ा ब्रिज (1958) का गाना मेरा नाम चिन चिन चू उनके करियर का पहला बड़ा ब्रेक था।
अदिति राव हैदरी कान्स में रेड कार्पेट डेब्यू के लिए तैयार
लोगों को जोड़ने वाली फिल्म से ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं- फातिमा सना शेख
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की नई फिल्म की जल्द होगी घोषणा
Daily Horoscope