• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी

Rohit Shetty was present at home during the firing incident; crucial information emerges - Bollywood News in Hindi

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस वक्त फायरिंग हुई थी, उस समय रोहित शेट्टी घर पर ही मौजूद थे। फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में वह घर पर मौजूद थे, लेकिन संयोग से सुरक्षित रहे। घटना के समय रोहित अपनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आराम कर रहे थे। जब बाहर से गोलियां चलीं, तब वह घर के अंदर ही थे। इस दौरान उन्हें कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, शुरुआत में सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि बाहर तेज पटाखे फूट रहे हैं। लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद साफ हो गया कि अज्ञात हमलावरों ने रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर फायरिंग की थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई। मुंबई पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया।
क्राइम ब्रांच ने तुरंत जांच शुरू की और 12 से ज्यादा स्पेशल टीमों का गठन किया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए। मामले को लेकर रोहित शेट्टी का बयान शनिवार को दर्ज कर लिया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और जांच पर पूरा भरोसा है।
वहीं, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी खुफिया जानकारी और स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस पुणे तक पहुंची। पुणे से पांच संदिग्धों को डिटेन किया गया, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चार आरोपियों के नाम आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19 वर्ष), सिद्धार्थ दीपक (20 वर्ष), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18 वर्ष), स्वप्नील बंडू (23 वर्ष) है।
घटना के बाद रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस जांच के कई एंगल से काम कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohit Shetty was present at home during the firing incident; crucial information emerges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohit shetty was present at home during the firing incident, rohit shetty, firing incident, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved