• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकतीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा

Richa Chadha working on Inside Edge 2 - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा वेब श्रृंखला ‘इनसाइड एज’ के दूसरे संस्करण के लिए इसके निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही हैं। ‘इनसाइड एज’ की कहानी क्रिकेट और उसके अंधेरे पहलू पर आधारित है, जिसमें इसके इर्द-गिर्द घूमती व्यापार, ग्लैमर, मनोरंजन और राजनीति की दुनिया भी शामिल है। यह भारत की पहली अमेजॉन ऑरिजिनल वेब श्रृंखला थी। अभिनेत्री ने एक ट्विटर यूजर की पोस्ट के जवाब में इसके दूसरे संस्करण को लेकर खुलासा किया। ट्विटर यूजर ने लिखा था, ‘‘दोबारा ‘इनसाइड एज’ देख रहा हूं और जरीना को देखकर मुझे मेरी खोई हुई ताकत फिर से मिल गई है और मैं जान गया हूं कि बाधाओं के बावजूद, आप एक विजेता हो सकते हैं। इस भूमिका को इतने शानदार ढंग से निभाने के लिए धन्यवाद ऋचा चड्ढा, आपने जरीना के किरदार को खास बना दिया।’’ इस पर ऋचा ने कहा, ‘‘ओह मैन! ‘इनसाइड एज’ सीजन 2 पर चर्चा के लिए अभी मुलाकात की। मैं इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकती।’’ (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Richa Chadha working on Inside Edge 2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: richa chadha, inside edge 2, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved