• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऋचा चड्ढा : पछतावा करना व्यर्थ है

Richa Chadha: Regrets are pointless - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का मानना है कि उन्हें किसी चीज का कोई पछतावा नहीं है क्योंकि पछतावा करना वो बेकार समझती हैं। ऋचा एक दशक से अधिक समय से इंडस्ट्री में हैं और 'ओये लकी! लकी ओए', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फ्रेंचाइजी, 'फुकरे' फ्रेंचाइजी, 'मसान' और 'धारा 375' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर चुकी हैं। ऋचा ने आईएएनएस को बताया, "मुझे कोई पछतावा नहीं है। पछतावा करना व्यर्थ है। यदि आपने एक बुरा निर्णय लिया या एक समय में एक खराब फिल्म की थी तो ऐसा नहीं था कि आपने खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया था।" उन्होंने कहा, "जैसे मेरे मामले में देखें तो मैं फिल्म इण्डस्ट्री में किसी को नहीं जानती थी, यहां मेरा कोई सलाहकार या मित्र नहीं था।"
हाल ही में, कल्कि कोचलिन, अमायरा दस्तूर, पुलकित सम्राट और आदिल हुसैन जैसे अभिनेताओं के साथ ऋचा को लॉकडाउन के दौरान शांति और लैंगिक समानता का संदेश फैलाते देखा गया।
वीमेन इन फिल्म्स और टेलीविजन इंडिया द्वारा एक वीडियो में इन हस्तियों ने लॉकडाउन के कारण कमजोर मानसिक स्वास्थ्य से उत्पन्न मुद्दों के बारे में बात की है और इस अभियान को अपना समर्थन दिया है।
महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की अवधि में ऋचा खाना पकाने सहित कई रचनात्मक काम रही हैं। वे एक नई स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं और नृत्य कर रही हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Richa Chadha: Regrets are pointless
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: richa chadha, regrets are pointless, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved