• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

ऋचा ने शुरू की शूटिंग, इस फिल्म में दिखेंगी कंगना-पंकज के साथ

भोपाल। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बुधवार को यहां अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ की शूटिंग शुरू कर दी, जो कबड्डी पर आधारित है। ऋचा पहली बार ‘बरेली की बर्फी’ की निर्देशक अश्विनी के साथ काम कर रही हैं। इसमें कंगना रनौत और पंकज त्रिपाठी भी हैं। ‘पंगा’ ऋचा और पंकज की साथ में आठवीं फिल्म है। वे ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘मसान’ जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं।
ऋचा ने अपने बयान में कहा, ‘‘मैं टीम का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। ‘पंगा’ मेरे लिए बेहद रोमांचक प्रोजेक्ट हैं क्योंकि मैंने अब तक जो कुछ भी किया है उससे वह अलग है। मैं निजी तौर पर भी हमेशा से खेल पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी।’’
अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म का हिस्सा बनकर और भोपाल में शूटिंग शुरू कर वह बेहद खुश हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Richa begins shooting for Panga in Bhopal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: richa chadha, panga, bhopal, kangana ranaut, pankaj tripathi, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved