• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

35 साल बाद फिर एक हुए रणधीर कपूर और बबीता

Randhir Kapoor and Babita reunite after 35 years - Bollywood News in Hindi

पिछले 35 सालों से एक-दूसरे से अलग रह रहे रणधीर कपूर और बबीता एक बार फिर से साथ हो गए हैं। वर्ष 1988 में रणधीर कपूर की जिद्द के चलते छोडक़र गई बबीता ने अपने पति से कभी तलाक नहीं लिया था। ज्ञातव्य है कि रणधीर कपूर और बबीता करिश्मा कपूर और करीना कपूर के माता-पिता हैं। बबीता और रणधीर कपूर ने एक बार फिर साथ रहने का फैसला कर लिया है। दोनों ने अपना सामान बांद्रा के नए घर में शिफ्ट कर लिया है। ईटाइम्स की रिपोट्र्स के मुताबिक कपल का रीयूनियन 7 महीने पहले ही हो गया था, लेकिन इसे मीडिया की नजरों से छिपाकर रखा गया था। रणधीर इससे पहले चेंबूर के पुश्तैनी घर में रहते थे, हालांकि बबीता के साथ शिफ्ट होने के लिए उन्होंने बांद्रा में नया फ्लैट लिया था। खबरों की मानें तो रणधीर के पुराने घर में बदलाव करना मुश्किल था, जिस वजह से उन्होंने शहर के बीचो-बीच फ्लैट लेने का फैसला लिया। वर्ष 2008 में खबरें आई थीं कि बबीता और रणधीर साथ शिफ्ट होने वाले हैं। तब रणधीर ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में अपना रिएक्शन दिया था। इस दौरान रणधीर ने कहा- यह अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा जरूर हो सकता है। हालांकि, उस समय ऐसा नहीं हो सका था।
रणधीर और बबीता ने 1971 में शादी की थी लेकिन आपसी मतभेदों के चलते कपल ने 1988 में अलग होने का फैसला लिया। बबीता आरके हाउस छोडक़र करीना और करिश्मा के साथ लोखंडवाला के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गईं। हालांकि, कपल ने कभी तलाक नहीं लिया। कहा जाता है कि बबीता और रणधीर के बीच कभी कोई दुश्मनी भी नहीं थी। दोनों ने हमेशा बतौर पति-पत्नी एक दूसरे का साथ दिया।
मीडिया की मानें तो रणधीर की शराब पीने की आदत के चलते बबीता बेहद परेशान थीं। इतना ही नहीं रणधीर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटियां फिल्मों में अपना करियर बनाएं, वहीं बबीता उन्हें हीरोइन बनाना चाहती थीं। मतभेदों के चलते कपल सालों तक एक-दूसरे से दूर रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Randhir Kapoor and Babita reunite after 35 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: randhir kapoor and babita reunite after 35 years, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved