ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। सिने इतिहास के ख्यातनाम निर्देशकों में शामिल मणिरत्नम की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म वहीं से शुरू होगी जहाँ पर इसका पहला भाग खत्म हुआ था। मणिरत्नम की यह पहली ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। ट्रेलर में राजकुमारी नंदिनी यानी ऐश्वर्या तलवार चलाती नजर आ रही हैं। वह फिल्म के सीक्वल में चोल साम्राज्य को खत्म करने की कोशिश करती हुई दिखाई दीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म पोन्नियन सेल्वन-2 में नंदिनी और मंदाकिनी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका है। फिल्म के पहले भाग में भी उन्होंने दोहरी भूमिका का निर्वाह किया था, लेकिन दर्शकों को यह बात क्लाइमैक्स के दृश्य में पता चलती है।
पोन्नियन सेल्वन 2 कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित फिल्म में 10वीं शताब्दी के चोल राजवंश की कहानी को दर्शाया गया है। चोल साम्राज्य के सम्राट राजा चोलन फिल्म में एक प्रमुख पात्र हैं।
समारोह में, ऐश्वर्या राय बच्चन, जो फिल्म में नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं, गुलाबी परिधान में रेड कार्पेट पर चलीं। जबकि तृषा, जो राजकुमारी कुंदवी की भूमिका निभा रही हैं, नीले रंग की एम्बेलिश्ड साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थी। निर्माता लाइका प्रोडक्शंस के आधिकारिक पेज ने त्रिशा के सिंहासन पर बैठने का वीडियो साझा किया।
फिल्म का पहला भाग, 'पोन्नियन सेल्वन' चोल काल और राजवंश के भीतर विभिन्न झगड़ों को दर्शाता है। 'पोन्नियिन सेलवन 2', इसके निर्माताओं के अनुसार, चोल साम्राज्य सबसे समृद्ध और शक्तिशाली राजवंशों में से एक था और काफी लंबे समय तक शासन किया।
'पोन्नियिन सेलवन 2' या 'पीएस2' की स्टार कास्ट में विक्रम, त्रिशा, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि और ऐश्वर्या लक्ष्मी शामिल हैं। फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान का है। कैमरे का संचालन रवि वर्मन कर रहे हैं। संपादन श्रीकर प्रकाश द्वारा किया गया है, एल्बा लखानी द्वारा वेशभूषा और विक्रम गायकवाड़ द्वारा मेकअप किया गया है। कोरियोग्राफी बृंदा मास्टर की है
आगे तस्वीरें देखे
(आईएएनएस)
करीना ने एयरपोर्ट पर सेल्फी मांगने वाले फैन को नजरअंदाज किया, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
विक्की का खुलासा- सारा ने 1600 रुपये का तौलिया खरीदने पर मां अमृता सिंह को डांटा
बच्चों के साथ अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहे माता-पिता: निम्रत कौर
Daily Horoscope