• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'मोदी जी की बेटी' ने फिल्म बाजार में सभी का ध्यान खींचा

Modi Ji Ki Beti grabs attention at NFDC Film Bazaar - Bollywood News in Hindi

पणजी। 'मोदी जी की बेटी' नामक एक फिल्म निर्माणाधीन है। हालांकि, फिल्म का विषय क्या है इसकी जानकारी नहीं है लेकिन यह एक कॉमेडी एक्शन फिल्म है। इस फिल्म से एड बनाने वाले फिल्म मेकर एडी सिंह फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। गोवा में चल रहे नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनएफडीसी) के फिल्म बाजार में इसके शीर्षक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ फिल्म बाजार के वेन्यू में मजाकिया और प्रेरक बातचीत के दौरान सिंह ने बातचीत की।
निर्देशक ने कहा, "उनसे और इंडस्ट्री के कुछ महान लोगों से मिलकर अच्छा लगा, इनमें वे भी शामिल थे जिनकी मैं प्रशंसा करता हूं और उनके साथ काम करने को लेकर इच्छुक हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं अपनी कॉमेडी एक्शन फिल्म 'मोदी जी की बेटी' के बारे में सबको बता सका।"
फिल्म में कौन-कौन है इसका खुलासा होना अभी बाकी है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi Ji Ki Beti grabs attention at NFDC Film Bazaar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi ji ki beti, attention, nfdc film bazaar, comedy action film, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved