• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘मराठी मुलगा’ वीर पहाड़िया ने दही हांडी उत्सव में अपनी मायबोली मराठी से जमाया रंग, अंडी बंडी गीत पर जमकर थिरके

Marathi Mulga Veer Pahariya enthralled the Dahi Handi festival with his native Marathi, dancing to the song Andi Bandi - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई दही हांडी के जश्न में उस वक्त उत्साह और भी बढ़ गया, जब अभिनेता वीर पहाड़िया ने शहर में आयोजित समारोह में शिरकत की। यही नहीं अपनी मायबोली का सम्मान करते हुए ‘मराठी मुलगा’ वीर ने मराठी भाषा में भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “तुमच्या मराठी मुलाला सपोर्ट करा” यानी ‘अपने मराठी बेटे को सपोर्ट करें।’
वीर की इस अपील पर फैंस ने जमकर तालियां और सीटियां बजाईं। इसी के साथ फेस्टिव माहौल के बीच वीर ने फैंस से अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ को प्यार और समर्थन देने की अपील करते हुए न सिर्फ फिल्म के लोकप्रिय हो चुके गीत 'अंडी बंडी' पर जमकर डांस किया, बल्कि अपनी एनर्जी से समारोह में चार चाँद लगा दिया।
गौरतलब है कि वीर का इस तरह मराठी में फैंस से जुड़ना न सिर्फ महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनके जुड़ाव को दिखाता है, बल्कि ये भी दिखता है कि वे अपनी जड़ों से कितनी गहराई से जुड़े हैं। ऐसे में दही हांडी के रंग, फैंस का उत्साह और वीर के जोशीले अंदाज ने इस खास मौके को और यादगार बना दिया है।
मराठी मुलगा वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। कॉलेज की मस्ती, दोस्ती और जिंदगी के खुशनुमा पलों से सजी इस फिल्म को लेकर फिलहाल दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है। ऐसे में दही हांडी पर वीर के इस खास फैन कनेक्शन ने फिल्म के लिए माहौल को और भी खास बना दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Marathi Mulga Veer Pahariya enthralled the Dahi Handi festival with his native Marathi, dancing to the song Andi Bandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: veer pahadia, mumbai dahi handi celebrations, veer pahadia marathi mulga, bollywood celebrity dahi handi mumbai, veer pahadia marathi speech, mumbai janmashtami celebrations, bollywood desk mumbai, entertainment news mumbai, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved