• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छींटदार को-आर्ड सेट में दिखीं काजोल, बड़े अंदाज में बोलीं रूम सर्विस प्लीज

Kajol seen in a printed co-ord set, said room service please in a big style - Bollywood News in Hindi

मुंबई । फिल्म जगत पर राज करने वाली अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पोस्ट के साथ प्रशंसकों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रही हैं। ‘कुछ-कुछ होता है’ अभिनेत्री का हर अंदाज पिछले से कुछ अलग और रिफ्रेशिंग होता है। एक बार फिर काजोल ने फैंस को चौंका दिया है, इस बार वो रूम सर्विस प्लीज कहती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेत्री बिस्तर पर आराम फरमाती देखी जा सकती हैं। इस दौरान काजोल ने छींटदार को-ऑर्ड सेट पहन रखा है। तस्वीरों के साथ उन्होंने हैशटैग लगाते हुए अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी दी है। उन्होंने दो पत्ती, जयपुर डायरिज, थिंग ऑफ ब्यूटी लिखा। काजोल जल्द ही दो पत्ती, महाराग्नि और सरजमीन में भी नजर आएंगी। उन्हें हाल ही में नेटफ्लिक्स पर 'लस्ट स्टोरीज 2' में देखा गया था।
काजोल की तस्वीरों को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और उस पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। ‘फना’ अभिनेत्री शेयर की गई तस्वीरों में से एक में चश्मे को बड़े अंदाज में घुमाती नजर आ रही हैं।
काजोल की गिनती ना केवल फिल्म जगत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में की जाती है बल्कि उन्हें नेचुरल अभिनेत्री भी कहा जाता है। फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में देने वाली काजोल ने 1992 में राहुल रवैल की बेखुदी से डेब्यू किया था।
काजोल अक्सर बेबाकी के साथ अपने राय रखती हैं, निजी हो या पेशेवर मुद्दे। सब पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। काजोल ने करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त: द हिडन ट्रुथ, इश्क, प्यार किया तो डरना क्या, दुश्मन, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, प्यार तो होना ही था, फना, माई नेम इज खान, जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। काजोल और कृति सेनन की फिल्म दो पत्ती 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। दो पत्ती का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kajol seen in a printed co-ord set, said room service please in a big style
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kajol, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved