• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अपनी जीवनी लिखना चाहते हैं ऋतिक रोशन लेकिन नहीं है उनमें...

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने जीवन पर एक किताब लिखना चाहते हैं, लेकिन उनका कहना है कि लिखने का उनमें हुनर नहीं हैं। चाहे वह करण जौहर की सुर्खियां बटोरने वाली जीवनी ‘एन अनसूटेबल ब्वॉय’ हो या यासीर उस्मान की ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ या ऋषि कपूर की आत्मकथा ‘खुल्लम खुल्ला’ हो, फिल्मी हस्तियां अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को बेहिचक साझा कर रही हैं। निजी और पेशेवर जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करने वाले ऋतिक स्वीकार करते हैं कि उनके मन में कई बार अपने जीवन पर किताब लिखने का विचार आया। ऋतिक ने आईएएनएस को बताया, ‘मैंने इस बारे में सोचा है, लेकिन मैं लेखक नहीं हूं। मैं अभी भी इस बारे में सोच रहा हूं।’ फिल्म ‘काबिल’ के अभिनेता ने कहा कि पिता राकेश रोसन की तरह फिलहाल निर्देशन में उनका हाथ आजमाने का कोई इरादा नहीं है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hrithik Roshan wants to pen book on his journey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hrithik roshan, book on his journey, autobiography, bollywood latest news, bollywood gossip, entertainment, kaabil movie, bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved