• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वीजे से लेकर रेस्तरां की मालकिन बनने का सफर: फिल्मों में नहीं चली किस्मत तो बिजनेस में हाथ आजमा रहीं अमृता अरोड़ा

From VJ to Restaurant Owner: Amrita Arora, whose film career didnt take off, is now trying her hand at business - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली । कभी अपने मूव्स से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री, आज शोबिज का हिस्सा बनकर जिंदगी जी रही हैं। हम बात कर रहे हैं अमृता अरोड़ा की, जिन्होंने शादी के बाद फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली। लेकिन आज भी ग्लैमरस पार्टी का हिस्सा बनती हैं। अभिनेत्री शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। 31 जनवरी 1978 को मुंबई में जन्मीं अमृता अरोड़ा भले ही फिल्मी पर्दे का हिस्सा रहीं, लेकिन अपनी बहन मलाइका अरोड़ा की तरह नाम नहीं बना पाई। मलयाली कैथोलिक से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री फिल्मों में कदम रखने से पहले टीवी का बड़ा चेहरा हुआ करती थीं। उन्होंने 17 साल की उम्र में एमटीवी के 'हाउसफुल' और 'चिल आउट' जैसे शोज को होस्ट किया था और वीजे भी रही थीं। अमृता की पहली फिल्म साल 2002 में आई 'कितने दूर कितने पास' थी, जिसके बाद उन्होंने 'आवारा पागल दीवाना', 'गर्लफ्रेंड', 'एक और एक ग्यारह', 'मुझसे शादी करोगी', 'गोलमाल रिटर्न' और 'कमबख्त इश्क' जैसी फिल्मों में काम किया और कई फिल्मों में स्पेशल अपीरियंस भी दी।
अमृता अरोड़ा के करियर की ज्यादातर फिल्में औसत रही। फिल्मों के जरिए किस्मत को चमकाना बहुत मुश्किल हो रहा था, लेकिन साल 2009 में उन्होंने शकील के साथ शादी करके फिल्मों से दूरी बना ली।
अभिनेत्री की शादी भी विवादों में रही क्योंकि शकील अमृता की सहेली के ही पति हुआ करते थे। हालांकि, कभी भी अमृता ने विवादों पर जवाब नहीं दिया, आज भी अपने पति और दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं।
अमृता भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन करीना कपूर खान से उनकी दोस्ती बहुत खास हैं, जो उन्हें शोबिज का हिस्सा बनाए रखती हैं। अमृता, करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा की तिकड़ी हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती है।
इसके अलावा, अमृता फूड इंडस्ट्री के बिजनेस में भी उतर चुकी हैं। उन्होंने अपने पति शकील के साथ मिलकर गोवा के अंजुना बीच पर 'जोलेन बाय द सी' नाम का आलीशान रेस्तरां खोला है, जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। रेस्तरां के मेनू से इंटीरियर तक सब कुछ अमृता ने ही संभाला है। वे सोशल मीडिया के जरिए भी आए दिन रेस्तरां का प्रमोशन करती रहती हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-From VJ to Restaurant Owner: Amrita Arora, whose film career didnt take off, is now trying her hand at business
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: restaurant owner, amrita arora, film industry, housefull, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved