• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉम्बे हाईकोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश, कंगना रनौत की इमरजेंसी पर जल्द से जल्द ले फैसला

Bombay High Court directs Censor Board to take decision on Kangana Ranauts Emergency as soon as possible - Bollywood News in Hindi

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। राजनीतिक फिल्म होने के चलते इसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अब ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गया है। आज यानी गुरुवार को फिल्म को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। कंगना रनौत और जी स्टूडियोज ने इसको लेकर याचिका दायर की थी, जिसमें दलील दी थी कि CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने फिल्म पर रिलीज के 4 दिन पहले ही रोक लगाई थी। इसे कंगना और उनकी टीम ने गलत ठहराया था। कंगना का ये भी दावा था कि CBFC ने मनमाने ढंग से फिल्म का सर्टिफिकेट तैयार किया है, जो कि पूरी तरह से गलत है। अब इस मामले पर सुनवाई हुई और हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को बड़ी बात कही है। बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने सीबीएफसी से कहा की आप जल्द से जल्द फिल्म को सर्टिफिकेट देने को लेकर फैसला लें। इस मामले पर अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी। ऐसे में उम्मीदें हैं कि कंगना रनौत को फिल्म रिलीज की तारीख जल्द मिल सकती है।
बता दें, कंगना रनौत की ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। इसको लेकर कंगना और सभी फिल्म मेकर्स काफी उत्साहित थे। इसके प्रमोशन्स भी लगातार जारी थे, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही इस पर रोक लगा दी गई। 4 दिन पहले रोक ही फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया। इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कई कट बताए और कहा कि बदलाव के बाद ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। अब इस मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में मामला पहुंच चुका है।
बता दें, इस फिल्म को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने भी आपत्ति जाहिर की थी। इसमें कहा गया था कि फिल्म में सिख समुदाय की छवि धूमिल की जा रही है। साथ ही ये भी कहा गया था कि कई अंश काल्पनिक हैं। इमरजेंसी इंदिरा गांधी पर आधारित है। कंगना इंदिरा के किरदार में हैं और इमरजेंसी के दौर को अपनी फिल्में दिखाना चाहती हैं। फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, भूमिका चावला, मनीषा कोराइला, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमन जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। ये फिल्म पूरी तरह से कंगना रनौत के निर्देशन में बनी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bombay High Court directs Censor Board to take decision on Kangana Ranauts Emergency as soon as possible
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bombay high court directs censor board to take decision on kangana ranauts emergency as soon as possible, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved