• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैंग-बैंग सीक्वल ‘रीलोड’ तय तिथि पर प्रदर्शन मुश्किल

Bang-Bang Sequel Reload releaseing difficult on fixed date - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों निर्देशक राज और डीके की फिल्म ‘रीलोड’ को लेकर काफी गहमा-गहमी नजर आ रही है। फॉक्स स्टार स्टूडियो निर्मित इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जैकलीन फर्नांडिस की जोडी नजर आएगी। यह ऋतिक रोशन अभिनीत ‘बैंग-बैंग’ का सीक्वल बताई जा रही है, जिसमेंं कैटरीना कैफ नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अपनी तय प्रदर्शन तिथि 25 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं हो पायेगी। इसकी प्रदर्शन तिथि में बदलाव का कारण इसका वीएफएक्स का काम है। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन इसका वीएफएक्स का काफी काम बाकी बताया जा रहा है, जिसके चलते यह फिल्म 25 अगस्त को प्रदर्शित नहीं हो पायेगी। जैसे-जैसे ट्रेड में यह चर्चा चल रही है वैसे-वैसे अन्य सितारों का झुकाव इस तारीख की ओर बढ रहा है। वैसे कहा जा रहा है कि 25 अगस्त को अब सैफ अली खान अपनी फिल्म ‘शेफ’ को प्रदर्शित करना चाहते हैं, जिससे वह 14 जुलाई को जग्गा जासूस से हो रहे टकराव से बच सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bang-Bang Sequel Reload releaseing difficult on fixed date
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bang-bang sequel reload releaseing difficult on fixed date, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved