• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है

At the age of 84, Amitabh Bachchan expressed regret, saying, Im very sad that I couldnt learn music. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी अदायगी और दमदार आवाज से मनोरंजन जगत में खास पहचान रखते हैं। अभिनेता ने हाल ही में संगीत सीखने और वाद्य यंत्र बजाने की अपनी एक अधूरी इच्छा के बारे में बताया। क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-18' के आगामी एपिसोड में अभिनेता ने बताया कि संगीत में गहरी रुचि होने के बावजूद वे इस कला को नहीं सीख पाए, जिसका उन्हें आज भी दुख है। दरअसल, शो के दौरान अभिनेता ने कंटेस्टेंट कृतज्ञा नैयर के साथ हुई बातचीत में इस बात का खुलासा किया था। कृतज्ञा ने बच्चन साहब से शो पर पॉपुलर गेम 'दिस और दैट' खेलने की रिक्वेस्ट की थी।
कृतज्ञा नैयर ने मेगास्टार से कहा, "सर, मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है। मैंने आपको बताया था कि मैं कंटेंट बनाता हूं। सर, आपसे बड़े कंटेंट क्रिएटर इस देश में कोई नहीं है।"
कृतज्ञा नैयर ने मेगास्टार को बताया कि वह यह गेम खेलना ही इसलिए चाहते हैं ताकि वह भी एक रील बना सकें और कुछ फॉलोअर्स बढ़ा सकें।
शो के दौरान कृतज्ञा नैयर ने बच्चन साहब से पूछा कि क्या वह अपने अतीत के किसी एक दिन को फिर से जीना पसंद करेंगे या ऐसा कोई दिन जीना चाहेंगे जो उन्होंने कभी जिया ही नहीं, लेकिन हमेशा से जीने की इच्छा रही हो।
इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, "सर, सच कहें तो हमारे जीवन में इतनी घटनाएं हुई हैं कि पता नहीं कौन सा दिन दोबारा जीना चाहेंगे और दूसरा हिस्सा है कि ऐसा कोई दिन जीना जो अब तक नहीं जिया।"
आगे अभिनेता ने बताया कि उनको संगीत सीखने की काफी इच्छा थी, जो कि अधूरी रह गई। उन्होंने कहा, "सर, संगीत हमने नहीं सीखा है और उसकी बहुत ख्वाहिश थी। जब हम संगीतकारों और गीतकारों को सुनते हैं तो कहते हैं, ‘इतना बढ़िया कैसे गाते हैं?’ ये सब हमने कभी सीखा ही नहीं।"
अमिताभ ने आगे कहा, "घर में, संगीत सीखने के लिए जितने यंत्र होने चाहिए, वो सब इक्ट्ठा करके रखे हुए हैं। उनके ऊपर हम फूलों की माला चढ़ाते हैं कि एक दिन आएगा जब हम कुछ सीखेंगे। अब 84 साल हो गए हैं, कुछ नहीं आया हमें। तो इस बात का हमें बहुत दुख है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-At the age of 84, Amitabh Bachchan expressed regret, saying, Im very sad that I couldnt learn music.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan, amitabh bachchan latest news, amitabh bachchan 84th birthday, amitabh bachchan music regret, amitabh bachchan music learning, amitabh bachchan kbc 18, kaun banega crorepati 18, kbc 18 latest episode, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved