• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लड़कियों को उनके तरीके से जीने की आजादी मिले : अनुष्का

Anushka Sharma: Let the girl discover herself - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह एक ऐसे माहौल में पली-बढ़ी हैं, जहां उन्हें उनके मन मुताबिक चीजों को करने की इजाजत थी और इसी के साथ वह उम्मीद करती हैं कि हर लड़की को उनके हिसाब से जिंदगी जीने की आजादी मिले। अनुष्का ने कहा, "मैं एक ऐसे माहौल में बड़ी हुई हूं, जहां मुझे हर वह चीज करने की इजाजत थी, जिन्हें मैं करना चाहती थी। मेरे पिता ने मुझे यह छूट दी थी। यह बेहद दुखद है कि आज भी भारत में ऐसे कई घर हैं, जहां लड़कियां आजाद नहीं हैं।" यही वह वजह है, जिसके चलते वह इमरान खान की आगामी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के गाने 'कुड़ी नू नचने दे' की ओर आकर्षित हुईं, क्योंकि यह गाना नारीत्व का जश्न मनाता है। वह आगे कहती हैं, "यह गाना यही कहता है कि किसी लड़की को गलती करने और उसे खुद सुधरने का मौका दें, उसे अपने अंदर छिपी बातों का खुद पता लगाने दें। यह बेहद दुखद है कि आज भी भारत में ऐसे कई घर हैं, जहां लड़कियां आजाद नहीं है, वे जैसी हैं, उन्हें उस रूप में जीने की इजाजत नहीं है। उम्मीद करती हूं कि हर लड़की को उसकी जिंदगी उस ढंग से जीने का मौका मिले, जिस तरह से मैंने जिया है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anushka Sharma: Let the girl discover herself
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anushka sharma, अनुष्का शर्मा, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved