• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंजना सिंह की भाभी मेरी मां का फर्स्ट लुक आउट, बड़ी बहू के रोल में दिखीं एक्ट्रेस

Anjana Singh Bhabhi Meri Maa first look is out, the actress is seen in the role of the elder daughter-in-law - Bollywood News in Hindi

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म 'भाभी मेरी मां' जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देगी। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें अंजना सिंह घर की बड़ी बहू के रूप में नजर आ रही हैं। पोस्टर रिलीज कर उन्होंने कैप्शन दिया, "फिल्म 'भाभी मेरी मां' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है और ट्रेलर जल्द ही सामने आने वाला है।" राज किशोर प्रसाद राजू द्वारा निर्देशित फिल्म 'भाभी मेरी मां' में अंजना सिंह के अलावा, गौरव झा, अपर्णा मलिक, सुशील सिंह, माया यादव, प्रियांशु सिंह, जयप्रकाश सिंह, सोनिया मिश्रा, ललित श्रीवास्तव, रिंकु आयुशी यादव, संगीता राय, प्रकाश जैस, और विक्की जैसे कलाकार हैं। फिल्म की कहानी सुरेंद्र और विवेक मिश्रा ने लिखी है और इसे वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज किया जा रहा है। अभिनेत्री अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। उनके गाने भी रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री की कुछ फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें 'छोटकी दीदी बड़की दीदी', 'मासूम हाउसवाइफ', 'आपन कहाय वाला के बा', और 'किसान बहुरिया' शामिल हैं, जबकि उनकी 'बेलन वाली बहू', 'चटोरी बहू-2', 'कुश्ती', और 'महिमा गायत्री मां की' जल्द आने वाली हैं। वहीं, 'कुश्ती' फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें वो रेसलर बनी हैं। फिल्म का ट्रेलर आना बाकी है। फैंस एक्ट्रेस के इस अवतार को देखने के लिए बेताब हैं।
शनिवार को अभिनेत्री की फिल्म 'बेलन वाली बहू' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर हुआ है। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है। इसके निर्माता रामा प्रसाद हैं और इसे के. कुमार स्टूडियो पेश करेगा। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है और गीतकार सुरेंद्र मिश्रा और शिबू गाजीपुरी हैं। संपादक गुरजंट सिंह हैं। कोरियोग्राफी सोनू प्रीतम ने की है। बैकग्राउंड म्यूजिक राजा यादव का है। - IANS

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anjana Singh Bhabhi Meri Maa first look is out, the actress is seen in the role of the elder daughter-in-law
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anjana singh, bhojpuri actress, bhabhi meri maa, film poster, first look released, new film, trailer soon, elder daughter in law, bhojpuri cinema, mumbai, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved