• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आदित्य चोपड़ा नहीं बना रहे धूम-4, आमिर खान को हुई निराशा

Aditya Chopra not making Dhoom 4, Aamir Khan disappointed - Bollywood News in Hindi

पठान की व्यापक सफलता के बाद आदित्य चोपड़ा का पूरा ध्यान अब अपने स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों पर लगा हुआ है। इस यूनिवर्स के तहत उनकी आगामी फिल्म टाइगर-3 है, जो टाइगर सीरीज की 3री फिल्म है। इससे पहले इस सीरीज की दो फिल्में एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2019) आ चुकी हैं। पठान की सफलता ने जहाँ आदित्य चोपड़ा के बैनर को फिर से स्थापित करने में सफलता प्राप्त की, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म की सफलता ने आमिर खान को भी अपने करियर के लिए आशान्वित किया। लालसिंह चड्ढा की असफलता के बाद से फिल्मों से ब्रेक लेने वाले आमिर खान ने फिल्मों में सफलता के साथ वापसी के लिए धूम सीरीज को देखा। उन्हें उम्मीद थी कि आदित्य चोपड़ा धूम के 4थे भाग को बनाने के लिए उनके कहने पर तैयार हो जाएंगे और उनकी फिल्मों में शाहरुख खान की तरह सफल वापसी हो जाएगी। लेकिन आमिर खान को आदित्य चोपड़ा की तरफ से निराशा हाथ लगी है। पीपिंग मून ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा है, यशराज फिल्म्स का आत्मविश्वास पठान के बाद से काफी बढ़ गया है और ऐसे में वो इस वक्त सिर्फ फ्रैंचाइजी मूवीज को आगे ले जाना चाहता है। उनका पूरा ध्यान अभी सिर्फ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों पर है, जो हर फिल्म के साथ आगे बढ़ेगा। ऐसा नहीं है कि आदित्य चोपड़ा अपनी धूम सीरीज को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं, उनकी धूम सीरीज की अन्तिम फिल्म को प्रदर्शित हुए करीब एक दशक हो चुका है। कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा धूम-4 बनाना तो चाहते हैं लेकिन वे इस फिल्म में आज के युवा सुपर सितारों रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेना चाहते हैं। जिससे फिल्म आज के माहौल को प्रदर्शित करने में सफल हो सके। तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर से जब धूम-4 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तो आदित्य ही बना सकते हैं वे धूम-4 किसे लेकर बनाना चाहते हैं। वैसे यदि इस फिल्म का प्रस्ताव मेरे पास आता है तो मैं सहर्ष इसे स्वीकार करूंगा।
जहाँ तक बात आमिर खान की है तो उन्होंने लाल सिंह चड्ढा के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। फिर उन्होंने अपने बैनर की एक फिल्म के लिए सलमान खान को प्रस्ताव दिया था, लेकिन बात बनी नहीं। अब यह कहा जा रहा है कि आमिर खान अपनी वापसी के लिए किसी एक्शन फिल्म की पटकथा का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें धूम का विचार आया, लेकिन आदित्य चोपड़ा की धूम के प्रति उदासीनता ने उन्हें पूरी तरह से निराश कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aditya Chopra not making Dhoom 4, Aamir Khan disappointed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aditya chopra not making dhoom 4, aamir khan disappointed, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved