• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिनेत्री एलनाज नौरोजी की जिंदगी में योग और संगीत से आया बदलाव, बताया अपना अनुभव

Actress Elnaaz Norouzi shares how yoga and music have transformed her life - Bollywood News in Hindi

मुंबई । 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। जिसको लेकर अभिनेत्री एलनाज नौरोजी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि योग और संगीत ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में बदलाव लाने वाली भूमिका निभाई है। जुबिन नौटियाल के साथ एलनाज अपने हिंदी सिंगिंग डेब्यू 'हुआ' के जरिए म्यूजिक की दुनिया में एक नया सफर शुरू करने जा रही हैं और साथ ही योग से मिलने वाले सुकून का भी जश्न मना रही हैं। उन्होंने कहा, "योग और म्यूजिक, दोनों से मुझे हमेशा एक जैसा सुकून मिला है। दोनों के लिए जरूरी है कि आप थोड़ा ठहरें, वर्तमान में रहें और अपने अंदर की गहराई से जुड़ें।"
उन्होंने कहा, "एक आर्टिस्ट के तौर पर, मेरी जिंदगी अक्सर यात्रा, परफॉर्मेंस और लगातार भागदौड़ से भरी रहती है, इसलिए योग मुझे बैलेंस बनाने में मदद करता है, जबकि म्यूजिक मुझे उन भावनाओं को जाहिर करने में मदद करता है, जिन्हें कभी-कभी शब्दों में नहीं कहा जा सकता।"
उन्होंने आगे कहा, "यह साल मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मैं इंटरनेशनल योग डे मना रही हूं और साथ ही जुबिन नौटियाल के साथ अपने हिंदी सिंगिंग डेब्यू 'हुआ' के जरिए म्यूजिक की दुनिया में एक रोमांचक नया सफर भी शुरू कर रही हूं।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "योग की तरह ही, म्यूजिक में भी लोगों को ठीक करने, उनका हौसला बढ़ाने और उन्हें एक साथ लाने की ताकत है। मुझे इस साल दिल्ली में योग डे के खास सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने पर गर्व है, और मुझे उम्मीद है कि हर किसी को कोई न कोई ऐसी चीज मिलेगी। चाहे वह योग हो, म्यूजिक हो या कुछ और। जिससे उन्हें खुशी, ठहराव और अंदरूनी शांति मिले।"
एलनाज नौरोजी के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो अभिनेत्री को नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में जोया मिर्जा का किरदार निभाकर काफी पहचान मिली। उसके बाद से वह कई फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Actress Elnaaz Norouzi shares how yoga and music have transformed her life
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actress elnaaz norouzi, elnaaz norouzi, yoga, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved