• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांसुरी स्वराज के ‘वंदे मातरम्’ वाले बयान पर अभय देओल का रिएक्शन, कमेंट में लगाए हंसने वाले इमोजी

Abhay Deol reacts to Bansuri Swarajs Vande Mataram statement; posts laughing emojis in the comments - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के ‘वंदे मातरम्’ को लेकर दिए बयान पर अभिनेता अभय देओल ने प्रतिक्रिया दी है। अभय ने बांसुरी स्वराज की टिप्पणी से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हंसते हुए तीन इमोजी शेयर किए। इससे पहले अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी इसी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। दरअसल, कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल कम्युनिकेशन की राष्ट्रीय संयोजक रुचिरा चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर बांसुरी स्वराज की एक रील शेयर की थी। इस वीडियो में बांसुरी स्वराज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता खत्म करने’ संबंधी बयान का जिक्र करते हुए उन्हें ‘वंदे मातरम्’ के सभी अंतरे गाने की चुनौती देती नजर आईं। बांसुरी स्वराज ने कहा था, “मैं आज आपको एक चुनौती दे रही हूं। आप पितृसत्ता खत्म करना चाहते हैं, ठीक है। मुझे क्रिसमस कैरल गाने में, संपूर्ण ‘वंदे मातरम्’ गाने में और शिव तांडव का पाठ करने में कोई आपत्ति नहीं है। इसलिए मैं आपको चुनौती देती हूं कि अगर आप वास्तव में पितृसत्ता खत्म करना चाहते हैं, तो आगे आइए और ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाइए।”
यह टिप्पणी राहुल गांधी के अगस्त में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में दिए गए बयान के संदर्भ में थी। राहुल गांधी ने महिलाओं से पितृसत्ता के खिलाफ आवाज उठाने और समाज में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया था। उन्होंने ‘मनुस्मृति मानसिकता’ की भी आलोचना की थी।
राहुल गांधी ने कहा था कि ऐसी सोच को स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिसमें लड़कियों के लिए सीमाएं तय की जाएं, उन्हें नियंत्रित किया जाए और लड़कों को पूरी आजादी दी जाए। उन्होंने पितृसत्ता को खत्म करने की बात कहते हुए लोगों से अपनी आवाज बुलंद करने और समाज में अपने लिए जगह बनाने की अपील की थी।
बांसुरी स्वराज की इसी टिप्पणी वाली पोस्ट पर अभय देओल ने तीन ‘रोलिंग ऑन द फ्लोर लाफिंग’ यानी जोर से हंसने वाले इमोजी कमेंट किए।
इससे पहले ऋतिक रोशन ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, “क्या? क्या यह सच है? वाह।”
मनोरंजन जगत की कुछ अन्य हस्तियों ने भी इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने भी कई हंसने वाले इमोजी शेयर किए। वहीं अभिनेत्री अलाया एफ ने “यह क्या है” लिखने के साथ हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abhay Deol reacts to Bansuri Swarajs Vande Mataram statement; posts laughing emojis in the comments
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bansuri swaraj, abhay deol, vande mataram, hrithik roshan, rahul gandhi, ruchira chaturvedi, fatima sana shaikh, alaya f, bollywood news, political statement, social media reaction, instagram, entertainment news, vande mataram controversy, bjp mp, hindi news, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved