• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

KKR की जीत से ज्यादा SRH की हार से निराश हैं अमिताभ बच्चन, लिखा हार मत मानो क्योंकि कल एक और दिन है

 - Bollywood News in Hindi

कोलकाता नाइट राइडर्स की IPL फाइनल जीत के साथ ही आईपीएल 2024 ने अपना पड़ाव पूरा कर लिया। शाहरुख खान और जूही चावला की टीम KKR ने दस साल बाद एक बार फिर से ट्रॉफी को अपने नाम किया। ऐसे में एक तरफ जहां फैंस केकेआर की खुशी में झूम रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एसआरएच की टीम और फैंस मायूस है। ऐसे में फाइनल की इन दोनों टीमों को लेकर स्टार्स और फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन उन्हें एक बात काफी परेशान कर रही है। बिग बी शाहरुख की जीत से ज्यादा इस वजह से एसआरएच की हार से निराश हैं। दरअसल, बीती रात कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ी टक्कर देते हुए हरा दिया है। ऐसे में बिग बी सनराइजर्स हैदराबाद की हार से काफी निराश हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर मैच को लेकर अपनी बात शेयर की है। बिग बी ने अपने इस ब्लॉग में सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन का जिक्र किया है। उन्होंने काव्या को रोता और अपने आंसू छुपाते हुए देखकर लिखा, ‘आईपीएल फाइनल खत्म हो गया है और केकेआर ने सबसे शानदार जीत हासिल की है। एसआरएच बस मात खा गई। कई मायनों में निराशाजनक है क्योंकि एसआरएच एक अच्छी टीम है और जब उन्होंने अन्य मैच खेले थे तो उन्होंने उनका बहुत शानदार प्रदर्शन देखा था।’

इसके बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा, 'लेकिन जो बात देखने में सबसे अधिक दुखद और मार्मिक थी, वो ये कि स्टेडियम में एसआरएच की मालकिन, ब्यूटीफुल यंग लेडी (काव्या मारन) का हार के बाद इमोशनल होकर रोना। उन्होंने अपने आंसू और रोते हुए चेहरे को कैमरे से छुपाया ताकि उनकी फीलिंग्स को कोई देख न कर सके। मुझे उनके लिए बुरा लगा। कोई बात नहीं। कल एक और दिन है, माय डियर, उन सभी के लिए जो असफल होते हैं। हार मत मानो क्योंकि कल एक और दिन है।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan is more disappointed with srhs defeat than kkrs victory, wrote donot give up because tomorrow is another day, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved