गबाला (अजेरबैजान)। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के राइफल/पिस्टल विश्व कप के पुरुष 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन के फाइनल में मंगलवार को भारत के सत्येंद्र सिंह आठवां स्थान ही हासिल कर सके। सत्येंद्र के अलावा महिला वर्ग में मेघना सज्जानार और पूजा घाटकर ने भी 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में जगह बनाई थी। इन दोनों को क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान हासिल हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसी के साथ भारत पदक से चूक गया। भारत को मिश्रित टीम स्पर्धा में जीतू राय और हिना सिद्धू की जोड़ी ने पदक दिलाया था, लेकिन यह स्पर्धा पदक तालिका में नहीं गिनी जाती है। मिश्रित टीम स्पर्धा टोक्यों में होने वाले 2020 ओलम्पिक में आधिकारिक रूप से निशानेबाजी में शामिल होगी। अभी यह महज प्रयोग के तौर पर लागू है।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope