गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। दिग्गज फर्राटा धावक जमैका के योहान ब्लैक को सोमवार को यहां जारी राष्ट्रमंडल खेल के 21वें संस्करण की पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। जमैका के इस दिग्गज धावक से उम्मीद थी की वे स्वर्ण पर कब्जा जमाएंगे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के अकानी सिमबिने ने ऐसा नहीं होने दिया। अकानी ने 10.03 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्पर्धा का रजत दक्षिण अफ्रीका के ही हेनरिको ब्रूइनटेजिएस के नाम रहा जिन्होंने 10.17 सेकेंड में रेस पूरी की। ब्लैक ने रेस पूरी करने के लिए 10.19 सेकेंड का समय लिया। ब्लैक दो बार के ओलंपिक और दो बार के विश्व चैंपियनशिप के विजेता हैं। वे जमैका के ही उसेन बोल्ट के बाद सबसे तेज फर्राटा धावक हैं। महिलाओं की 100 मीटर रेस में त्रिनिडाड एंड टोबेगो की मिशेल ली आहये ने सोना जीता। जमैका की क्रिस्टिना विलियम्स को रजत व गेयोन इवांस को कांस्य पदक मिला।
भारत ने कीवी टीम को 168 रन से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की
भारत के पूर्व फुटबॉलर परिमल डे का 81 साल की उम्र में निधन
चीनी रेफरी फीफा क्लब विश्व कप के उद्घाटन मैच में करेंगे अंपायरिंग
Daily Horoscope