• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इंग्लैंड के विकेटकीपर बटलर को हमेशा याद रहेंगे वो 10 सैकंड जब...

लंदन। आईसीसी विश्व कप-2019 (World Cup 2019) का फाइनल सुपर ओवर (Super Over) की आखिरी गेंद तक खिंचा। इस तनाव वाली घड़ी में इग्लैंड (England) के विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) सबसे शांत थे। रविवार को हुए फाइनल मैच में बटलर ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के साथ बेहतरीन साझेदारी कर अर्धशतक जमाया और इंग्लैंड को मैच में वापस लेकर आए। इसके बाद वे सुपर ओवर में दोबारा बल्लेबाजी करने आए और तीन गेंदों पर सात रन बनाए।
इसके कारण न्यूजीलैंड को 16 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन बटलर का सबसे बड़ा रोल अभी आना बाकी था। आखिरी गेंद पर जब मैच टाई होने की कगार पर था तब इंग्लैंड के पास एक उम्मीद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को रन आउट करने की थी। किस्मत ने बटलर के लिए यह रोल बचाकर रखा था। मार्टिन गुप्टिल जब दूसरा रन लेने दौड़े तब जेसन रॉय ने विकेट से दूर थ्रो फेंका, लेकिन बटलर ने शांत रहते हुए बिना घबराहट के गेंद को पकड़ा और डाइव मारते हुए स्टम्प बिखेर इंग्लैंड को पहली बार विश्व विजेता बनाया।

बटलर अभी भी अपने आपको चिकोटी काटकर देख रहे हैं कि क्या वाकई में उन्होंने ही ऐसा किया। उन्होंने कहा, हम ड्रेसिंग रूम में इस पर हंस रहे थे। चार साल सिर्फ एक गेंद पर आकर थम गए। उन्होंने कहा, एक गेंद पर दो रन चाहिए थे। हम नहीं बना पाए थे। इसके बाद बात इस पर आई की क्या हम रन आउट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2019 : Jos Buttler reaction about eng vs nz final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2019, jos buttler, eng vs nz final, england, new zealand, england vs new zealand, wicketkeeper jos buttler, martin guptill run out, विश्व कप 2019, जोस बटलर, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, विकेटकीपर जोस बटलर, मार्टिन गुप्टिल रन आउट, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved