• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

त्रिकोणीय T20 सीरीज : हार्दिक से तुलना पर ऐसा बोले विजय शंकर

कोलकाता। श्रीलंका में होने वाली आगामी टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल तमिलनाडु के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर का कहना है कि वे टीम में हार्दिक पांड्या की जगह खेलने का दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं। हार्दिक को श्रीलंका दौरे के लिए आराम दिया गया है और ऐसे में शंकर टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे। शंकर जानते हैं कि उन्हें हार्दिक की जगह टीम में शामिल किया गया है, क्योंकि कप्तान विराट कोहली इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि टीम प्रबंधन 27 वर्षीय शंकर को हार्दिक के बैक-अप के रूप में आगे बढ़ाना चाहता है। शंकर ने आईएएनएस को बताया कि मैं इसे ज्यादा महत्व नहीं देता। मैदान पर कदम रखते ही दवाब बना रहता है। आपको संयम के साथ वैसा ही खेलने की जरूरत होती है जैसा आप हर जगह खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा 3.2 करोड़ रुपए में खरीदे जाने वाले शंकर का मानना है कि भारतीय टीम का हर खिलाड़ी विशेष है और उन्हें हर खिलाड़ी से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। शंकर ने कहा, हर खिलाड़ी के पास टीम को देने के लिए कुछ विशेष है। एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में हम हर किसी से सीख सकते हैं और इसका मतलब किसी से तुलना करना नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Triangular T20 Series : Vijay Shankar reaction about comparison with Hardik Pandya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: triangular t20 series, vijay shankar, hardik pandya, indian premier league, ipl, tamilnadu, team india, sri lanka, bangladesh, virat kohli, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved