• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का बदल जाएगा नाम

Name of Saurashtra Cricket Association Stadium will be changed - Cricket News in Hindi

राजकोट। भारत और इंग्लैंड टेस्ट से पहले राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम का नाम बदलकर निरंजन शाह स्टेडियम रखा जाएगा। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह के नाम पर रखा जाएगा। 15 फरवरी से शुरू होने वाले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर एससीए स्टेडियम का नाम शाह के नाम पर रखा जाएगा। शाह ने 1965/66 और 1974/75 तक सौराष्ट्र के लिए 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। उन्होंने क्रिकेट प्रशासन में भी हाथ आजमाया और करीब चार दशकों तक एससीए सचिव रहने के अलावा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव के रूप में भी कार्य किया है।
उनके बेटे सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर जयदेव शाह, एससीए के वर्तमान अध्यक्ष हैं। जयदेव ने 2018 में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने से पहले सौराष्ट्र के लिए 120 प्रथम श्रेणी मैच, 54 लिस्ट ए और 33 टी20 के साथ ही टीम की कप्तानी भी की।
भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। जहां इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट 28 रन से जीता। भारत विशाखापत्तनम में दूसरे मैच में 106 रन से विजयी हुआ।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Name of Saurashtra Cricket Association Stadium will be changed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saurashtra cricket association stadium, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved