• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘100 करोड कमाने वाले धोनी क्यों बने श्रीनिवासन के कर्मचारी’

नई दिल्ली। ललित मोदी के हाथ से जब से बीसीसीआई और आईपीएल की सत्ता हाथ से निकली है, तब से ही वे सोशल मीडिया के जरिये कोई न कोई विवाद खड़ा कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर मोदी ने भारत के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को कठघरे में खड़ा किया है।

साथ ही उन्होंने पूर्व बीसीसीआई अधिकारी एन. श्रीनिवासन, राजीव शुक्ला और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधा है। मोदी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में देश से फरार चल रहे हैं। मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटरहेड अपलोड किया है। इसके हिसाब से धोनी को इंडिया सीमेंट्स कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।

धोनी का वेतन 43000 रुपए बताया है। इस पर मोदी ने हैरानी जताई है कि धोनी टीम इंडिया में ग्रेड ए श्रेणी के खिलाड़ी हैं और लेटर हेड में लिखी सैलरी से तुलना करें तो उनकी आमदनी उससे कई गुना ज्यादा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalit Modi targets MS Dhoni, uploads letterhead on instagram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalit modi, ms dhoni, upload, letterhead, instagram, ipl, bcci, n srinivasan, chennai super kings, csk, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved