• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीबीएल-10 : पर्थ स्कॉर्चर्स से जुड़े जेसन रॉय

Jason Roy associated with BBL-10 Perth Scorchers - Cricket News in Hindi

पर्थ| पर्थ स्कॉर्चर्स ने अपने शीर्षक्रम को मजबूती देते हुए बिग बैश लीग (बीबीएल) के 10वें सीजन के लिए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के साथ करार किया है। रॉय इस सीजन में हमवतन लियाम लिविंगस्टोन के साथ स्कॉर्चर्स के लिए खेलेंगे। रॉय ने एक बयान में कहा, " स्कॉर्चर्स एक मजबूत टीम दिखती है। मैं उस क्लब के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं।" 200 से अधिक टी20 मैच खेलने वाले रॉय का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 147.51 का स्ट्राइक रेट है। पर्थ स्कॉर्चर्स ने जोएल पेरिस का भी टीम से जुड़ने की घोषणा की है। पेरिस का क्लब के साथ यह छठा सीजन होगा।
पर्थ स्कॉर्चर्स टीम : मिच मार्श (कप्तान), जेसन रॉय, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, एश्टन एगर, लियाम लिविंगस्टोन, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, फवाद अहमद, कैमरन गैनन, जेसन बेहरेनडोर्फ, मैट केली, जोएल पेरिस, कर्टिस पैटरसन, एंड्रयू टाई, सैम व्हिटमैन, झाए रिचर्डसन, एश्टन टर्नर।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jason Roy associated with BBL-10 Perth Scorchers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jason roy, associated, bbl-10, perth, scorchers, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved