ब्रेन फेड का नाम जब भी आता है तो स्मिथ का नाम सबके जेहन में सबसे पहले
आता है। हाल ही में 30 अक्टूबर को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए
टी20 मैच में भी स्मिथ ब्रेन फेड के मामले को लेकर चर्चा में रहे, लेकिन इस
बार वे शिकार नहीं हुए थे। दरअसल, इस बार शिकार हुए थे श्रीलंका के स्पिनर
लक्षण संदकाना। ये भी पढ़ें - IPL : कोहली-एबी के नाम है सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड, ये हैं...
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में डेविड वार्नर ने
संदकाना की गेंद को सीधा खेला। स्मिथ रन लेना चाहते थे, लेकिन वार्नर ने
उन्हें वापस भेज दिया। संदकाना ने गेंद को पकड़ा और स्टम्प उखाड़ दिया,
यहां तक स्मिथ क्रीज के पास नहीं थे। यहीं ब्रेन फेड हुआ, क्योंकि संदकाना
ने स्टम्प को उखाड़ दिया था लेकिन गेंद स्टम्प पर मारी नहीं थी। स्मिथ रन
आउट होने से बच गए लेकिन संदकाना का नाम ब्रेन फेड की सूची में जुड़ गया।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope