• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

टेनिस : निशिकोरी पेरिस मास्टर्स से बाहर, सिलिक जीते

पेरिस। जापान के केई निशिकोरी को पेरिस मास्टर्स के तीसरे दौर के मुकाबले में हारकर बाहर होना पड़ा। उन्हें स्थानीय खिलाड़ी जो-विल्फ्रेड सोंगा ने हराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, टूर्नामेंट में गुरुवार को हुए इस मुकाबले में सोंगा ने निशिकोरी को 0-6, 6-3, 7-6 (3) से मात दी। टूर्नामेंट के तीसरे दौर के मुकाबले में पहले सेट को जीतने के बाद बाकी के दो सेटों में निशिकोरी को हार का सामना करना पड़ा और इस कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
सोंगा ने मुकाबले के बाद कहा, ‘‘हम यहां अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने आए हैं। मैंने पहले सेट में कई गलतियां की, लेकिन मैं बेहतरीन करना चाहता था। धीरे-धीरे मैंने मुकाबले में पर कब्जा जमाया और खेल में सुधार किया।’’
फ्रांस के सोंगा का अगला मुकाबला कनाडा के मिलोस राओनिक से होगा। राओनिक ने उरुग्वे के पाब्लो सुएवास को 4-6, 6-1, 6-2 से हराकर अगले दौर में कदम रखा है।
यह भी पढ़े :चला मिश्रा का जादू, आ सकते हैं टॉप-5 में
यह भी पढ़े :जानें, धोनी ने क्यों लिया इन 3 का नाम

यह भी पढ़े

Web Title-Tennis: Nishikori out of the Paris Masters, Cilic won
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tennis, kei nishikori , paris masters, marin cilic, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved