• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

सोमदेव देववर्मन ने इसलिए की संन्यास की घोषणा

नई दिल्ली। एशियाई खेलों-2010 में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के अग्रणी टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने चोटों के चलते संन्यास की घोषणा कर दी। सोमदेव ने रविवार को ट्वीट किया, नए वर्ष की शुरुआत नए अंदाज में कर रहा हूं, पेशेवर टेनिस से संन्यास ले रहा हूं। इतने वर्षों तक मेरा समर्थन करने और मुझे प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। सोमदेव ने डेविस कप में भारत के लिए 14 मैच खेले हैं और भारत को 2010 में डेविस कप विश्व ग्रुप में पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही। सोमदेव ने 2011 में एटीपी की विश्व रैंकिंग में सर्वोच्च 62वीं रैंकिंग हासिल की और 2009 में वे एटीपी टूर के वर्ष के आखिरी टूर्नामेंट चेन्नई ओपन में पहली बार प्रवेश हासिल किया। चेन्नई ओपन-2009 में उन्होंने दो बार के पूर्व चैम्पियन और उस समय विश्व रैंकिंग में 42वें स्थान पर चल रहे स्पेन के कार्लोस मोया और क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया। ‘और ग्रैंडस्लैम खिताब जीत सकते हैं फेडरर’

[@ वर्ष 2016 : खेलों की दुनिया में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन]

यह भी पढ़े

Web Title-Somdev Devvarman announces retirement from tennis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: somdev devvarman, retirement, tennis, paul annacone, coach, roger federer, chennai open, grand slam, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved