सिबु (मलेशिया)। भारत की अग्रणी महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को मलेशिया मास्टर्स ग्रांप्री गोल्ड टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं पुरुष एकल में अजय जयराम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय सायना ने इंडोनेशिया की हना रामादिनी को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-12 से मात दी। [@ जडेजा-अश्विन में से कोई भी बन सकता है नं.1, देखें टॉप-10 गेंदबाज]
वहीं छठी वरीय जयराम ने चीनी ताइपे के सुयेह सुयान यी को 21-12, 15-21, 21-15 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में सायना इंडोनेशिया की फितरियानी फितरियानी से भिड़ेंगी। जयराम के सामने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका की चुनौती होगी। मिश्रित युगल में योगेंद्र कृष्णनन और प्रजक्ता सावंत को हार का सामना करना
पड़ा है।
भारतीय जोड़ी को सिंगापुर की योंग केई टैरी ही और वेई हान टान की
जोड़ी ने 21-17, 21-17 से मात दी। पुरुष युगल में भी भारत का दिन अच्छा
नहीं रहा। अर्जुन एम.आर और रामचन्द्रन श्लोक की जोड़ी को हांग कांग की लॉ
चेयुक हिम और ली चुन हेई की जोड़ी ने हराया।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope