• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

IOA को खेल मंत्रालय ने निलंबित किया

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने दागी सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ का आजीवन अध्यक्ष बनाने पर मंगलवार को शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए इन दोनों की नियुक्ति का फैसला वापस लेने तक इस राष्ट्रीय ओलंपिक संस्था को निलंबित कर दिया। सरकार ने यह कड़ा फैसला आईओए का कारण बताओ नोटिस का आज शाम पांच बजे की समयसीमा तक ठोस जवाब देने में नाकाम रहने के बाद किया। आईओए ने अपने अध्यक्ष एन रामचंद्रन के देश से बाहर होने के कारण जवाब देने के लिये 15 दिन का समय मांगा था। बत्रा ने इस्तीफा दिया...
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के उपाध्यक्ष पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।
बत्रा ने यह फैसला सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आईओए का अजीवन मानद अध्यक्ष बनाए जाने के विरोध में लिया है।
बत्रा ने आईओए के अध्यक्ष एन. रामचंद्रन और सचिव राजीव मेहता को पत्र लिखकर कहा, ‘‘चेन्नई में 27 दिसंबर को हुई आईओए की एजीएम में लिए गए फैसले से मैं परेशान हूं। मुझे बैठक में मौजूद सदस्यों ने बताया कि सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आईओए के अजीवन मानद अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला अंतिम समय पर लिया गया और सिर्फ एक मिनट में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया।’’

[@ विराट कोहली ने हासिल किया यह खास मुकाम, आगे हैं ये भारतीय]

यह भी पढ़े

Web Title-IOA suspended, Batra quits from IOA to protest posts to Kalmadi, Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narinder batra, ioa, suresh kalmadi, abhay singh chautala, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved