• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

स्पेनिश लीग : अलावेस ने बेतिस को दी शिकस्त

विटोरिया (स्पेन)। डेवर्सन सिल्वा के बेहतरीन गोल की बदौलत अलावेस ने स्पेनिश लीग फुटबाल टूर्नामेंट के 12वें दौर के मुकाबले में बेतिस को 1-0 से हरा दिया। यह अलावेस की तीन महीनों में घर में पहली जीत है। मेंडिजोरोजा मैदान पर मिली इस जीत के बाद अलावेस के 16 मैचों में 21 अंक हो गए हैं। बेतिस 18 अंकों के साथ 14वें स्थान पर है। मेजबान टीम ने मैच की अच्छी शुरुआत की लेकिन उनकी आक्रामकता उन्हें गोल नहीं दिला सकी। 23वें मिनट में उनके पास मौका था लेकिन विक्टर कारमारासा का शॉट गोलपोस्ट में नहीं गया। 39वें मिनट में डेवर्सन का शॉट भी चूक गया और अलावेस को बढ़त नहीं मिली। दूसरे हाफ में मैच के 47वें मिनट में मेहमान टीम को गोल करने का मौका मिला लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और रुबेन कास्त्रो के शॉट को अलावेस के कीपर फर्नाडो पाचेको ने रोक लिया। लेकिन आखिरकार 58वें मिनट में डेवर्सन ने अपनी टीम के लिए गोल कर उसे बढ़त दिला दी। इस बढ़त को अलावेस ने अंत तक कायम रखा और महत्वपूर्ण जीत हासिल की। जर्मन लीग : डॉर्टमंड और होफेनहेम का मुकाबला ड्रॉ

[@ विराट कोहली ने हासिल किया यह खास मुकाम, आगे हैं ये भारतीय]

यह भी पढ़े

Web Title-Alaves beats Real Betis in Spanish football league
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alaves, real betis, spanish football league, bundesliga, german league, rafinha, bayern munikh, dortmund, hoffenheim, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved