• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

ये है कुंबले-कोहली के लिए सबसे बड़ी समस्या

एंटिगा। युवा कप्तान विराट कोहली की अगुवाई और टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में भारतीय क्रिकेट टीम अनुभवहीन वेस्टइंडीज से भिड़ने को तैयार है। कोहली के सामने अपनी विदेश में खेलने के अनुभव से महरूम नई-नवेली टीम से मैच जिताऊ संयोजन तैयार करने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। भारत इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है जहां उसे चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है जिसका पहला मैच गुरुवार (21 जुलाई) को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि दोनों टीमें युवा हैं, लेकिन अनुभव के मामले में भारतीय टीम का पलड़ा मेजबानों पर भारी है। वेस्टइंडीज के कुछ ही खिलाड़ियों को इससे पहले भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। भारतीय टीम की भी लगभग यही कहानी है। कप्तान विराट, मुरली विजय, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा ने ही इससे पहले वेस्टइंडीज का दौरा किया है। हालांकि अजिंक्य रहाणे भारत-ए टीम के साथ पहले भी वेस्टइंडीज में खेल चुके हैं, लेकिन भारत की सीनियर टीम के साथ उनका यह पहला वेस्टइंडीज दौरा है।

यह भी पढ़े

Web Title-Kumble-Kohli have problem to choose Rohit or Pujara for first test against West Indies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil kumble, virat kohli, rohit sharma, cheteshwar pujara, first test, west indies, india, india vs west indies, sri lanka, ms dhoni, ishant, jadeja, jason holder, sports news in hindi, live sports news, latest sports news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved