• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

जमैका टेस्ट : भारत ने पहले ही दिन मजबूत की पकड़

किंग्सटन (जमैका)। भारतीय क्रिकेट टीम ने सबीना पार्क मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मेजबान वेस्टइंडीज पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेटने के बाद भारत ने स्टम्प्स तक एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक लोकेश राहुल 75 और चेतेश्वर पुजारा 18 रनों पर नाबाद लौटे। भारत ने शिखर धवन (27) के रूप में एक विकेट गंवाया है। धवन और राहुल ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी 19.3 ओवरों की रही। धवन को रास्टन चेस ने आउट किया। धवन ने अपनी 52 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। दूसरी ओर, मुरली विजय के चोटिल होने के कारण टीम में जगह पाने वाले राहुल ने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए 114 गेंदों पर 10 चौके लगाए हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-Jamaica Test: India grip on the first day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jamaica test, indian cricket team, sabina park ground, jamaica test, west indies, off spinner ravichandran ashwin, sports news in hindi, live sports news, latest sports news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved