• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रंजिश में दोस्त ने ही कर दी हत्या

youth stabbed to death over old grudge - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रविवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिस युवक ने इसकी हत्या की है वह आरोपी का दोस्त ही बताया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान 23 साल के बलवीर के रूप में हुई है। वह तिलकनगर इलाके के गुरूनानक नगर में रहता था। उसके परिवार में पिता सुरेंद्र सिंह, मां और भाई मनमीत है। पुलिस को रविवार रात साढे तीन बजे दीनदयाल अस्पताल से सूचना मिली थी कि बलवीर नामक युवक की जांघ में चाकू मारा गया है, इस दौरान उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बलवीर के परिजनों ने बताया कि उसे कुछ दोस्त ले गये थे, जिसके बाद उसके मरने की खबर मिली। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि घटना में संतनगर में रहने वाला एक व्यक्ति शामिल है। वह बलवीर का दोस्त ही बताया गया है। दरसअल, मारने वाले को यह शक था कि जब दो साल पहले उसके भाई की हत्या हुई थी, उसमें बलवीर ही शामिल था।

यह भी पढ़े

Web Title-youth stabbed to death over old grudge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: crime, youth stabbed, death, old grudge, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved