• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग को लेकर बवाल

मेवात। दिल्ली रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर हुए हमले का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था। कि यूथ कांग्रेस में चल रहे उबाल को बाहर लाकर साबित कर दिया है कि पार्टी के भीतर चल रहा अंदरुनी झगड़ा चरम पर है। नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक में खून खराबा हो रहा है। अगर पार्टी हाईकमान दिल्ली झगड़े को गंभीरता से लेकर किसी नतीजे तक पहुंच जाता तो शायद नूंह में मंगलवार कोयुवा कांग्रेसियों के बीच जूतमपैजार नहीं होती। युवा कार्यकर्ता भी अपने नेताओं की साख बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरने पर आमादा हैं। मंगलवार को यूथ कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटिंग की बात को लेकर बवाल इतना बढ़ा कि कार्यकर्ताओं के बीच पत्थर, लाठी और डंडे ही नहीं, बंदूक की आवाज भी कानों को सुनाई पड़ी। झगड़े के दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। ये झड़प अशोक तंवर और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट के बीच हुई बताई जा रही है। साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

यह भी पढ़े

Web Title-Youth Congress elections mess with bogus voting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mewat, news, haryana, youth, congress, elections, mess, bogus, voting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved