• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवा शिविर में युवाओं का अद्भुत प्रदर्शन

Youth camp youth amazing performance - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में योग गुरू स्वामी रामदेव जी महाराज के सान्निध्य में हुए युवा भारत शिविर में देशभर के विभिन्न प्रान्तों से 4000 युवाओं ने भाग लिया था। जिनमें बीकानेर से भी 11 युवाओं ने शिरकत की थी। इन युवाओं ने शानदार और अद्भुत प्रदर्शन करते हुए बाबा रामदेव को भी अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इस युवा व्यक्तित्व शिविर में श्रद्धेय स्वामी ने युवाओं को योग, आयुर्वेद और आध्यात्मिक ज्ञान का बोध कराया। संगठन के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी डॉ जयदीप आर्य ने राजस्थान में बीकानेर के कार्यों की सराहना करते हुए युवा भारत के जिला प्रभारी दीपक शर्मा को शिविर के शुभारम्भ में श्रद्धेय स्वामी रामदेव महाराज के समक्ष द्वीप प्रज्जवल करने का अवसर मिला। वहीं दीपक शर्मा, गणेश प्रजापत, आनन्द किराडू, सुरेश स्वामी, भवानीशंकर बिस्सा, प्रफुल्ल व्यास, योगेश शर्मा, गौतम कुमार, महेश सारस्वत, चम्पालाल (योग प्रचारक) और डूंगरगढ़ तहसील से श्याम बिहारी स्वामी ने शिविर में हिस्सा लेकर अद्भुत प्रदर्शन किया।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

यह भी पढ़े

Web Title-Youth camp youth amazing performance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth camp youth amazing performance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved